Advertisement

कानपुर में चिटफंड कंपनी का घोटाला फिर आया सामने

राजू शर्मा
संवाददाता
UP TV 7
सच की तह तक,
कानपुर में चिटफंड कंपनी का घोटाला फिर आया, सामने जिसकी शिकायत लेकर दर्जनों लोग डीसीपी क्राइम के दफ्तर पर पहुंचे उनका कहना था , कि डीपीएस चिटफंड कंपनी ने पैसा 5 साल में डबल करने का वादा किया था, जिसमें सैकड़ों लोगों का पैसा जमा कराया गया और उसके बाद कंपनी भाग गई।
कंपनी के सीएमडी दुर्गा प्रसाद उनकी पत्नी और साथियों ने मिलकर 5 करोड़ से अधिक का घोटाला किया है। जिसमें 9 जगह से केस दर्ज है, कानपुर में 2019 में कर्नलगंज थाने से केस दर्ज हुआ था , जिसमें कुछ लोगों ने स्टे ले लिया था वही डीसीपी सलमान ताज पाटील ने जानकारी देते हुए कहा, कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है ,
इसमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है , उसमें तलाश कर जल्दी उचित कार्रवाई की जाएगी  शिकायत करता  ने बताया , कि कंपनी द्वारा किए गए घोटाले की वजह से उन लोगों का जीना दुश्वार हो गया है , ग्राहक उनके घर के चक्कर लगा रहे हैं इसमें जल्दी पुलिस कार्रवाई कर उन को न्याय दिलाएं

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh