यूपी के बांदा में आज एक सैकड़ो दिव्यांगों ने डीएम का घेराव किया है, और आज राष्ट्रीय विकलांग दिवस को काला दिवस के रूप मना रहे हैं। कलेक्ट्रेट का घेराव कर मोदी योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिले के सभी दिव्यांगों की प्रमुख मांग है कि उनको आरक्षण, दिव्यांग पेंशन के साथ साथ राशन कार्ड और आवास दिया जाए। दिव्यांग जनों ने सरकार के साथ साथ तहसील स्तर के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि हमे सरकारी योजनाओं में वरीयता नही देते और लगातार शोषण कर रहे हैं। हमारी मांगे नही पूरी हुई तो हम लखनऊ जाकर विधानसभा का घेराव करेंगे। हमारा लगातार शोषण किया जाएगा, जिसका खमियाजा आने वाले चुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा।
इस मामले में डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि इनकी प्रमुख मांगो को गंभीरता से लिया जाएगा, जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजकर कार्यवाही की जाएगी।
बांदा ब्यूरो चीफ पंकज त्रिपाठी


















