आज विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में, पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर में विशेष आवश्यकताओं के बच्चों के माता पिता के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया, पुष्प खन्ना मेमोरियल की डायरेक्टर, श्रीमती रुमा चतुर्वेदी ने बताया कि विशेष आवश्यकताओं के बच्चों के माता-पिता को भी बच्चों के पालन पोषण के लिए विशेष प्रयास करने होते हैं। हम सब को अपने बच्चों के लिए स्वयं समर्थ होना होगा और अपने बच्चे के सामाजिक, मानसिक और आर्थिक विकास के लिए एक सामूहिक प्रयास करना होगा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मुंबई की डॉ साइमा वस्ती रही उन्होंने बच्चों की विशेष आवश्यताओं के बारे में बताया और उनके जीवन में आने वाली समस्याओं के कारण एवं उनके निवारण के विषय में बताया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पौरवी श्रीवास्तव, कामाक्षी कटियार, विपिन अडवाणी, जैसिंता शेट्टी और लगभग 50 माता-पिता सम्मिलित रहे।
रिपोट सागर गुप्ता
विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में, पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर में विशेष आवश्यकताओं के बच्चों के माता पिता के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया


















