Advertisement

दुकानदार ने दुकान मालिक पर लगाए चोरी के गंभीर आरोप

कानपुर नगर – कल्याणपुर  निवासी मयंक सैनी उर्फ़ सौरभ ने बताया उनके चाचा की दुकान कल्याणपुर शिवली रोड पर राज किशोर शुक्ला की मार्केट में है और राज किशोर शुक्ला ने दुकान को जबरन खाली कराने के लिए ताला तोड़कर उनके सामान की चोरी कर ली है उन्होंने बताया कि लगभग पाँच लाख का सामान चोरी किया गया है उन्होंने पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर आकर दुकान का टुटा हुआ ताला हटाकर नया ताला लगवा कर दोनों पक्षों को थाने ले गई लेकिन मयंक सैनी का कहना है कि पुलिस दुकान मालिक राज किशोर शुक्ला के दबाव में कार्य कर रही हैं इससे पूर्व भी मयंक सैनी ने कानपुर के पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र इसी संबंध में दे चुके हैं

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh