कानपुर 3 दिसम्बर 2021, भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर महानगर उत्तर द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजनों द्वारा धन्यवाद यात्रा निकाल कर केन्द्र सरकार एंव उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एंव भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
ज्ञात हो कि भारतवर्ष में सम्पूर्ण आबादी से 10 प्रतिशत जनसंख्या दिव्यांगजनों की हैं। सरकारों में दिव्यांगजनों का समान अवसर अधिकारों का संरक्षण एंव पूर्ण भागीदारी विधेयक 1995 1997 में लागू कर दिव्यांग समाज को तोहफा देकर धोखा देने का कार्य किया मगर विधेयक में बहुत सी खामिया थी। भारत वर्ष के मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विकलांग शब्द हटाकर दिव्यांग नाम से सम्बोधित कर सन् 2016 में दिव्यांग विधेयक में आने वाली खामियों को संशोधित कर नये सिरे से विधेयक लागू करने का कार्य किया। इस विधेयक में 21 प्रकार की दिव्यांगता एंव 4 प्रतिशत आरक्षण के अर्न्तगत दिव्यांगजनों को गौरवान्वित करने का कार्य करते हुये राजनीति क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में दिव्यांग प्रकोष्ठ के माध्यम से भागीदारी देने हेतु सराहनीय कार्य किया हैं। ट्राई- साईकिल एंव अपने साधनों से दिव्यांगजनों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एंव वरिष्ठजनों को धन्यवाद देते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी, एंव यात्रा के माध्यम धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गुमटी नं0 5 सन्त नगर चैराहे सें मा० सुनील बजाज जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर एंव डा० अनुपम जैन क्षेत्रीय सहसंयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर बुन्देल खण्ड ने झण्डी दिखाकर धन्यवाद यात्रा का शुभारम्भ किया, यात्रा गुमटी नं0 5 सन्त नगर चौराहे के गुमटी गुरुद्वारा पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनो द्वारा दिव्यांगजनों का उद्बोधन प्राप्त हु एवं कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रमुख रूप से हृदयेश सिंह “दिव्य” संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ, कन्हैया गुप्ता सहसंयोजक, संतोष गुप्ता सहसंयोजक, डाल चन्द्र गौतम, राज कुमार शर्मा, राम सेवक पाल, रामानुज जी, वीरेन्द्र सिंह भंटारिया, कुलदीप, रवि गुप्ता, यशपाल मल्होत्रा, उमेश कुमार, उमा शंकर राजभर उपेन्द्र शुक्ला. सुनील
रिपोट सागर गुप्ता


















