चकेरी – बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार बड़े बड़े दावे कर रही तो वही दूसरी तरफ तरफ सीजीएचस के जिम्मेदारो की मनमानी आयी सामने। जिम्मेदारों की लापरवाही से लाभार्थी सुविधाओं की पहुंच से दूर हैं। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) पर तैनात चिकित्सकों के आने का कोई समय निर्धारित न होने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चकेरी के रक्षा विहार स्थित केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के इलाज के लिए एक महिला व अन्य पुरुष डॉक्टर्स की तैनाती है। यहां मरीजों को इलाज करवाने के लिए लोग समय से पहुंचते हैं। लेकिन डॉक्टर के नदारद रहने से इलाज की उम्मीदें धरी की धरी रह जाती हैं। मजबूरन लोगो को निजी चिकित्सा में उपचार करना पड़ता है। इतना ही नहीं जो सीजीएचएस में दवाई लेने पहुंचते है उनको ड्यूटी की छुट्टी भी करनी पड़ती है।
सुबह 7:30 बजे अस्पताल खुलने का समय है लेकिन स्टाफ 8 बजे से पहले नहीं आता। डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही का भुगतान मरीजो व तिमारदारो को इंतजार करके भुगतना पड़ता है। काफी संख्या में मरीज डाक्टर का इंतजार करते है। सीजीएचस प्रभारी, महिला डाक्टर व अन्य डाक्टरों की कुर्सी खाली पड़ी रहती है। फार्मासिस्ट भी समय से मौजूद नहीं होते। डॉक्टर का कमरा खुला था जिसमे सिर्फ पंखा चल रहा था और कुर्सी डॉक्टर की प्रतीक्षा कर रही थी।


















