Advertisement

उपमुख्यमंत्री के आगमन पर सपा नगर उपाध्यक्ष हुए गिरफ्तार

कानपुर, समाजवादी पार्टी नगर उपाध्यक्ष अजय यादव उर्फ अज्जू को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना आर्मपुर ले गए! नगर उपाध्यक्ष ने बताया कि उपमुख्यमंत्री डॉ0दिनेश शर्मा का कार्यक्रम उनके आवास के कुछ ही कदम दूर अंध मूक विद्यालय नेहरू नगर में भाजपा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करना था पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया आगे बताया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने  उपमुख्यमंत्री  को ज्ञापन देने की इच्छा जाहिर की थी उन्होंने कहा कि  प्रशासन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से इतना भयभीत हो गया है जिसकी वजह से उन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग चुप नहीं बैठेंगे भाजपा के द्वारा की गई महंगाई बिगड़ी कानून व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए, धरना प्रदर्शन ज्ञापन देने का आगे भी कार्य करते रहेंगे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh