कानपुर लिट्रेचर फेस्टिवल 2021 के पहले दिन की शानदार शुरुआत गायक जगजीत सिंह पर बनी फ़िल्म ‘कागज की कश्ती’ से हुई फिल्म के डायरेक्टर ब्रह्मानंद एस. सिंह भी फेस्टिवल में मौजूद थे. फिल्म खत्म हो जाने पर उन्होंने और फिल्म की को-डायरेक्टर तन्वी जैन ने डॉक्टर आलोक के साथ इस फिल्म को बनाने की यात्रा पर बात की, दर्शकों के कुछ सवालों के जवाब दिए. इस फिल्म का हसाइल यह रहा कि सबकी आंखें भर आईं, फिर भी जगजीत सिंह की तरह ज़िंदादिली के साथ जीने की सीख मिली. आलोक लोहिया, डी बी कुशवाहा ने फिल्म के डायरेक्टर को सम्मानित किया इस फिल्म की प्रस्तुति के बाद योगेश अग्रवाल, गौरव लोहिया, रवि कपूर, ब्रह्मानंद सिंह, राहुल गोयल, मेघना मालिक, डॉक्टर संजय गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित करके फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में फेस्टिवल की डायरेक्टर अंजलि तिवारी ने सिंघानिया परिवार का धन्यवाद किया और कहा कि कोविड के गैप के बाद एक बार फिर से फेस्टिवल की शुरुआत करना बहुत अच्छा लग रहा है और लोगों की मौजूदगी ने हमारा उत्साह और भी बढ़ा दिया है. गौर हरी सिंघानिया मैनेजमेंट संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर राहुल गोयल ने कहा कि हर वर्ष लिट्रेचर फेस्टिवल के साथ संस्थान का सहयोग हमें गौरवान्वित करता है. इस अवसर पर कोविड के दौरान हमसे दूर हुए सभी कलाकारों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया टीवी और फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री मेघना मलिक का इंटरव्यू जाने-माने थिअटर आर्टिस्ट सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ जी ने लिया और मेघना मलिक ने अपनी मां की लिखी एक कहानी का पाठ किया.
इस दौरान प्रबंधन संस्था के परिसर में कई फोट ग्राफी, पेंटिंग, इंस्टॉलेशन आर्ट व फाइनआर्ट की प्रदर्शनियां भी लगी हुई थीं, जिनकी लोगों ने खूब सराहन की और बुक स्टॉल से अपनी पसंदीदा किताबें ख़रीदीं.


















