Advertisement

निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

यशोदानगर क्षेत्र के सतबरी न्यू आजाद नगर में रॉयल आईज के तत्वाधान में क्षेत्र के कुछ निर्धन वर्ग के मरीजो का कैम्प लगाकर डॉक्टर नीलेश मित्तल एवं डॉक्टर आर एम तिवारी व डॉक्टर के गुप्ता द्वारा निशुल्क आपेरशन किया गया एवं निशुल्क जांच का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संयोजक के रूप उपस्थित भाजपा नेता एव समाजसेवी योगेंद्र दुबे ने बताया कि यहां पर क्षेत्र में रहने वाले तमाम ऐसे मरीज है जो अपने खर्चे से ऑपरेशन व इलाज नही करवा पा रहे थे जिनके लिए यहां पर शिविर लगवा कर 21 लोगो के मोतियाबिंद का आपेरशन एवम जांच किया गया है एवम समुचित दवाओं की भी ब्यवस्था की गई है,इस तरह का सहयोग आगे भी होता रहेगा। शिविर में आयोजक समिति के सत्यम दुबे,शिवम दुबे,राजेश मौर्य,शिव गोपाल साहू,गोख वर्मा, राकेश,आंनद गुप्ता आदि सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh