चकेरी – सनिगवां के गणेशपुर के रहने वाला सुनील राजपूत (रामादेवी व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष ) घर झंडा लेने गया था उसी दौरान चौकी प्रभारी दीपक त्यागी नक़्शे के मामले में गणेशपुर गए हुए थे। वही कार्यकर्ता सुनील का आरोप है कि बिना कारण चौकी प्रभारी मुझसे बर्बरता करने लगे और मोबाइल छीन लिया जिसका विरोध करने पर चौकी प्रभारी ने उन्हें एक थप्पड़ मारा और छः की छः गोली उतरारने की बात कही।
घटना होने के बाद भाजपा दर्जनों कार्यकर्ता व भाजपा पार्षद सौरभ तिवारी ने चौकी का घेराव करके हंगामा करना शुरू कर दिया। आक्रोषित कार्यकर्ताओ ने दरोगा दीपक त्यागी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए साथ ही दरोगा को सस्पेंड करने की मांग करने लगे। । काफी मशक्कतों के बाद मामला सुलझाया गया।
कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट


















