Advertisement

अपना दल एस ने भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई

कानपुर,अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार कानपुर जिला कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में संविधान निर्माता देश के प्रथम कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि का कार्यक्रम 80 फिट रोड स्थित अपना दल एस सीसामऊ विधानसभा कार्यालय में आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का काम किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल एस कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने की संचालन जिला महासचिव हेमंत सचान जी ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद में निवास करने वाले अपना दल एस के कई प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच रजनीश तिवारी एससी एसटी मंच रमेश चंद्र कुंडे, महिला मंच सचिव अंकिता सचान अल्पसंख्यक मंच पप्पू शाह जी, वयपार मंच सचिव बॉबी भाटिया जी, आईटी सेल कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह उपस्थित रहे।जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सचान, महिला मंच जिला अध्यक्ष स्नेहा अग्रवाल छात्र मंच जिला अध्यक्ष इंद्र अवस्थी, आशिक हुसैन बी एन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे! कार्यक्रम  मे शोषितो दलितों पिछड़ों के मसीहा बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि आज जिला कमेटी ने सीसामऊ विधानसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर बाबासाहेब आंबेडकर जीकि पुण्यतिथि मना उन्हें याद करने का काम किया है। हमारी नेता यशाकायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल की बेटी अनुप्रिया पटेल जी है जो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को बढ़ाने में विश्वास रखती हैं आज देश में केवल बहन जी एकमात्र ऐसी नेता हैं जो वास्तव में शोषितो पिछड़ों और दलितों के हक अधिकारों के लिए काम करती हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh