कानपुर , समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 65वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में संपन्न हुई जिस का संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू ने किया।श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने पदाधिकारियों के साथ सर्वप्रथम डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला
श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू इंदौर मध्य प्रदेश के एक महार परिवार में हुआ था और इनकी मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को हुई थी इनका पूरा नाम भीमराव रामजी आंबेडकर था इनके पिता का नाम मालोजी सकपाल था इनकी माता का नाम भीम बाई था 5 साल की उम्र में इनकी माता का निधन हो गया था
गोष्टी में नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू दीपक खोटे अन्नू गुप्ता अमित चौरसिया अंकित यादव अरविंद यादव हाजी यूनुस बदरे शिवराम बाल्मिक जीशान अहमद शकील सिद्दीकी गोपाल ठाकुर विनोद सैनी बेनी प्रसाद हटी शेर सिंह यादव मोहम्मद नसीम राकेश निषाद बंटी बालमिक प्रमोद यादव अदीब अहमद ताराचंद भारती राम मोहन यादव मोहम्मद गुड्डू नफीस अहमद अजीत कुमार शिवम मौर्य नफीस अंसारी अनिल चौबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


















