कानपुर महानगर
संत रविदास जन उत्थान सेवा संस्थान कानपुर के तत्वावधान में भारतीय संविधान के रचयिता परम पूज्य, भारत रत्न, बोधिस तयत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 66 वे महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉक्टर अंबेडकर स्मारक स्थल अंबेडकर नगर विजय नगर कानपुर में सायंकाल 6:00 बजे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
उपस्थित जन समुदाय ने अपने मसीहा को याद करते हुए उनके श्री चरणों में श्रद्धा के सुमन समर्पित करके उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से इंजीनियर एस पी सिंह इंजीनियर बी पी सिंह गौतम, समाज सेविका सुधा गौतम, मुन्ना हजारिया, सुभाष गौतम, बबलू कुमार गौतम, चंद्र प्रकाश गौतम ,संतोष बाल्मीकि, श्रवण कुमार, जमुना प्रसाद, सोहन भारती, दीपचंद गौतम ,रामचंद्र गौतम, अनुज भारती, राजा वाल्मीकि, मास्टर राम रतन, प्रसून भारती, राजकुमार, रोहन भारती, प्रेमा देवी ,जीतू यादव, मुनिराज, राम शंकर बाबा, दिलीप वाल्मीकि, सूरज गौतम, लाल नेता, राम नरेश, सौरभ वाल्मीकि, आदि लोग उपस्थित हुए और श्रद्धा के सुमन समर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम भारतीय ने किया।
UPTV7 NEWS
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट


















