Advertisement

नशेबाजो ने महिला सफाईकर्मी व साथी को पीटा

चकेरी – शहर में अपराध चरम सीमा पर है। एक के बाद दूसरी घटना होने के बाद भी पुलिसिया लापरवाही सामने आ रही है। अपराध पर कमिश्नरी पुलिस के सारे दावे और तंत्र पुरी तरह से विफल दिखाई पड़ रहे है। शिवगोदावरी चौकी के अंतर्गत छवीलेपुरवा में सुबह करीब 9:30 बजे महिला सफाईकर्मी व साथी कैलाश सड़क पर झाड़ू लगा रहें थे। छवीलेपुरवा स्थित देशी शराब की दुकान के पास सोनू व उसका साथी सड़क पर शराब पी रहें थे। तभी सफाई करने में अड़चन होने पर महिलाकर्मी ने सोनू व उसके साथी से वहां से हटकर कही और जाकर शराब पीने को कहा। जिसपर सोनू व उसके साथी महिलाकर्मी के साथ अभर्द्धता करने लगे। जिसका विरोध करने पर दोनों नशेबाजों ने महिलाकर्मी और उसके साथी को जमकर पीटा। सड़क किनारे पड़े ईट से महिलाकर्मी व उसके साथी के ऊपर वार भी किया जिससे दोनों कर्मियों के चोटे भी आयी है। वही इकठ्ठा भीड़ ने दोनों को पकड़ा। जिसके बाद आक्रोषित सफाईकर्मियों ने थाना चकेरी की शिवगोदावरी चौकी में रिपोर्ट लिखवाया।
इलाकई लोगो ने बताया कि दूध की दुकान खुलने से पहले यहां शराब की दुकान खुल जाती है। सुबह 6 बजे से यहां नशेबाजों का जमाबाड़ा लगा रहता है। सुबह बच्चों को स्कूल भेजनें में डर लगता है। रोजाना यहां लोग शराब पीकर गाली – गलौच और मारपीट करते है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh