कानपुर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारियों ने परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुरील व क्षेत्रीय मंत्री सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 05 सूत्रीय मांगो को लेकर बस स्टेशन चुन्नीगंज कानपुर में धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। पूरे कानपुर क्षेत्र के प्रत्येक डिपो, कार्यशाला व प्रशासनिक कार्यालय के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। परिषद के अध्यक्ष अरविन्द कुरील ने बताया कि कोविड-19 सहित देश व प्रदेश में उत्पन्न किसी भी आकस्मिक आपदा के समय शासन के एक निर्देश पर परिवहन निगम कर्मियों ने बिना अपनी जान की परवाह किये अमूल्य व सराहनीय सेवायें देकर सरकार का नाम रोशन किया है कर्मचारियों के महगाई भत्ते में 28 प्रतिशत के स्थान पर सिर्फ सात प्रतिशत महगाई भत्ता दिया जा रहा है 21 प्रतिशत मंहगाई भत्ता शेष है। 31 दिसम्बर 2001 तक नियुक्त संविदा चालकों / परिचालकों को सहमति के बावजूद अभी तक नियमित नहीं किया गया है इसी प्रकार देतन विसंगतियां दूर न करने आउटसोर्स कर्मियों का पारिश्रमिक न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार भुगतान न करने, नई बसे क्रय न करने, मार्गों के राष्ट्रीयकरण के निगम के प्रस्ताव पर निर्णय न करने, प्रदेश के बाहर तैनात कार्मिकों का मकान किराया भत्ता पुनरीक्षित न करने, सेवा निर्वत उपरान्त चिकित्सा सुविधा न देने अनुचित डीजल रिकवरी व वेतन कटौती करने, स्पेयर पार्ट्स की कमी दूर न करने, डग्गामारी बन्द न कराने एवं संविदा चालकों / परिचालकों के चरणबद्ध नियमितीकरण की योजना न बनाने, तथा बाजार मंहगाई के दृष्टिगत उनके पारिश्रमिक में हर वर्ष निश्चित वृद्धि न करने आदि सहित कई लम्बित मांगो पर वार्ता में बनी सहमति के बाद भी अभी तक आदेश जारी नहीं किये गये।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सर्व सुरेन्द्र सिंह सेंगर (क्षेत्रीय मंत्री) वी.एस. वाजपेई (प्रान्तीय प्रतिनिधि) जयचन्द्र प्रकाश, मनीष त्रिपाठी, मनोज सिंह, ओम सिंह गौतम, गोपीनाथ दीक्षित, अखिलेश मिश्रा, विजय यादव, हरिओम सिंह, मो० शफीक, अजय प्रताप सिंह, सुनील भारतीय, चन्द्रपाल यादव, अमित द्विवेदी, योगेश चतुर्वेदी, मो० शाकिर खॉन, सोवरन लाल, अरुण कुमार, राजेश पाण्डेय, अजीत सिंह, नियाज अहमद, अवधेश त्रिवेदी, अयाज अहमद, अनुरूद्ध सिंह, विजय भूषण गौड ओमवीर सिंह, अभिषेक शुक्ला, देवेन्द्र चौधरी, शरद शुक्ला, पियूष पाठक, ओमप्रकाश,आदि तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
5 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन


















