Advertisement

केस्को मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

कानपुर, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, केन्द्रीय कमेटी, लखनऊ, उ०प्र० के आवहन पर पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के साथ ही केस्को कर्मचारियों ने केस्को मुख्यालय, सिविल लाइन्स पर बिजली कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों के समाधान हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिसकी सूचना उच्च प्रबन्धन को नोटिस के माध्यम से दी जा चुकी है। जिसके तहत मुख्य मांगें जैसे सभी बिजली कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये, संविदा कर्मचारियों को तेलंगाना सरकार की भाँति रेगुलर करना और रेगुलर न होने तक न्यूनतम रु0 28,000/- वेतन देने, विद्युत दुर्घटना की स्थिति में तुरन्त समुचित कैशलेस इलाज कराना एवं ठेकेदार को हटाकर ठेका श्रमिक नियमन एवं उन्मूलन अधिनियम 1970 के सेक्शन-21 (4) के अनुसार भुगतान तथा वर्ष 2007 से ई0पी0एफ0 के मद में की गई कटौती की सी०बी०आई० जाँच कराते हुए कार्यवाही की जाये, 14 जनवरी 2000 के उपरान्त नियुक्त सभी कर्मचारियों की पुरानी बहाल की जाय, पूर्व की भाँति पदोन्नति का समयबद्ध वेतनमान दिया जाय!सभा की अध्यक्षता आर०पी० कनौजिया ने की एवं सभा का संचालन गौरव दीक्षित ने किया। सभा में सर्वश्री बी०के० अवस्थी, रामप्रकाश कनौजिया, राम नारायण, लालजी, आदिल हुसैन, प्यारेलाल, अन्जना यादव रिचा पाण्डेय, शिप्रा दीक्षित, नूर आलम, रन्जना सिंह, दीक्षा तिवारी, शैली त्रिवेदी, राहुल, आशीष शर्मा, सिद्धार्थ भट्ट, राहुल शर्मा, एम खान, मनुपासी, आशुतोष दिलीप सिंह, मनोज चौहान, मेहरोज, धमेन्द्र कुमार आदि

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh