कानपुर,लगातार फेसबुक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रार्थी पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए कूटरचित व फर्जी वीडियो,ऑडियो व फोटो आदि डालकर उनकी व पार्टी की छवि खराब करने के प्रयास को भाजपा की आईटी सेल की साज़िश बताते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष व्यापार सभा विनय कुमार के नेतृत्व में कोतवाली कानपुर में तहरीर देकर ऐसे सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज कर इन सभी पेजों को बंद करवाने के लिए तहरीर दी।तहरीर में बताया गया की 7/12/2021 को देखा की फेसबुक पर टोपीबाज़ टीपू व टोटी चोर के कारनामे पेज अज्ञात लोगों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं जिसमें की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए कूटरचित, झूठे कि एडिटिड वीडियो,फोटो आदि लगातार चलाए जा रहे हैं और जनता को गुमराह किया जा रहा है।लगातार श्री अखिलेश यादव जी के परिवार व सहयोगियों के लिए अपशब्द व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।ये पार्टी के हर कार्यकर्ता का अपमान है।यह यूपी चुनाव में सपा से मिलती हार को देखते हुए भाजपा की आईटी सेल की ही साज़िश प्रतीत होती है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की अखिलेश यादव का अपमान समाजवादी व्यापार सभा बर्दाश्त नहीं करेगी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की भाजपा की हार निश्चित है इसलिए इन हथकण्डों पर भाजपा उतर आई।तहरीर में प्रार्थना की गई तत्काल फेसबुक व इन पेज के संचालकों की जांच करके उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को न्याय दिलवाया जाए।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभ गुप्ता,शेषनाथ यादव,छोटे अली,बृजेन्द्र पाल,अनिल सिंह आदि थे।
अखिलेश यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी समाजवादी : अभिमन्यु गुप्ता


















