Advertisement

क्रिसमस के पर्व पर साफ सफाई को लेकर दिया ज्ञापन

कानपुर, पास्टर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाली के अंतर्गत राजकुमार चौकी इंचार्ज से भेंट करते हुए उन्हें बताया कि दिसंबर माह से मसीह समाज के पवित्र पर्व क्रिसमस दिवस से पूर्व येशु जन्म उत्सव का कार्यक्रम कानपुर शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों के द्वारा किया जाता है रात्रिकालीन को क्रिसमस कैरल के लिए टोलियां मसीह परिवारों में जाकर यीशु के जन्म उत्सव के भजनों को गाते है व 25 दिसंबर को गिरजा घरों में क्रिसमस दिवस की आराधना सभा होती है उसी के साथ नए वर्ष की प्रार्थना सभा के आयोजन किए जाते हैं प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पास्टर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देते हुए यह आग्रह किया है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मसीह समाज के सभी कार्यक्रमों व सभी प्रार्थना सभाओं में प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पवित्र धर्म स्थलों की साफ-सफाई व विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाए जिसको नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा सारी व्यवस्थाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया उपस्थित लोगों में संस्था | सचिव पादरी डायमंड युसूफ, पादरी अनिल वाली पादरी जॉनी स्टीफन संजीव साइलस, राहुल जेम्स, मोहम्मद हाजी सलिस, ई विलियम आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh