उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस बुंदेलखंड की प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस सुनीता सेहरावत व उप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने बुधवार को कानपुर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल में महिला सशक्तिकरण की रणनीति के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने महिलाओ की राजनीति में आधी भागीदारी के साथ कई अन्य घोषणाएं की और एक नारा दिया ” लड़की हूँ लड़ सकती हूँ”।
मीटिंग में तय हुआ कि महिला कांग्रेस घर-घर संपर्क तेज करेगी।
प्रियंका गाँधी द्वारा महिलाओ को लेकर किए गए वादे चाहे छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफ़ोन हो या फिर महिलाओ को विधानसभा भेजने के लिए 40% टिकट कि बात हो, साथ ही यह बताने का प्रयास होगा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।
महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा राज में महंगाई चरम पर है। रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़े हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।
राष्ट्रीय सचिव सुनीता सेहरावत ने कहा कि महिला कांग्रेस उप्र के घर घर पहुंचेंगी और कांग्रेस प्रतिज्ञा को सभी महिलाओ तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा में महिलाओ का रोल बहुत महत्वपूर्ण है, सरकार ने घरेलु समग्रीयों को महँगाकर महिलाओ को धोखा देने का काम किया है। महिलाएं इस बार प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएँगी।
इस मीटिंग में नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, शमशाद, क्षत्रिय आजाद, आशा जयसवाल, मधुबाला सिंह, ममता परिहार, मीना मिश्रा, प्रतिभा पाल, मनोरमा संखवार, सरिता सेंगर, ममता शर्मा , शशि श्रीवास्तव समेत अन्य महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
राजू शर्मा
संवाददाता



















