Advertisement

जिला कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, शिकायत करने के लिए किओस्क टच स्क्रीन लगाया गया

जनसुनवाई में शिकायत करने वाले लोगो को अपनी शिकायत की स्थिति जानने हेतु एक किओस्क (टच स्क्रीन ) को कलेक्ट्रेट आगन्तुक कक्ष में स्थापित किया गया है। इस किओस्क मे जनता अपनी जनसुनवाइ में की गई शिकायत की वर्तमान स्थिति जानने तथा उसका प्रिंट लेने की सुविधा के साथ स्थापित किया गया है । जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर डॉ0 महेंद्र कुमार द्वारा स्थापित किओस्क का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी कानपुर नगर ने बताया कि जन सुनवाई पोर्टल में आवेदन करने वाले लोगो को अपनी शिकायत की स्थिति जानने हेतु इस किओस्क की स्थापना की गई है लोगो को उनकी शिकायत की स्थिति उन्हें बड़ी आसानी से मिल जायेगी जिसका प्रिंट भी उन्हें प्रिंटर के माध्यम से मिलेगा। जिलाधिकारी द्वारा एक जन सुनवाई की शिकायत अंकित कर शिकायत की स्थिति जाने जिसे निस्तारण किया जा चुका था ।
इस किओस्क को एनआईसी कानपुर नगर के सहयोग से स्थापित किया गया है । यह किओस्क जिलाधिकारी कक्ष के सामने वाले आगन्तुक कक्ष मे स्थापित है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेंद्र कुमार , जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुनीत कुमार बाजपई एवं अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ए0के0 गोस्वामी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh