कानपुर, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के सहयोग से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आज श्रमिक कल्याण भवन शास्त्री नगर में दिव्यांगजनों के लिए वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।
आज 100 दिव्यांग व्यक्तियों को बैक्सीन लगाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार| ने कहा कि जिन दिव्यांगजन को बैक्सीन लगवाने मे दिक्कत हो वो शास्त्री नगर सेन्टर पार्क में सम्पर्क कर सकते हैं। बैक्सीनेशन कैम्प में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी माला सिंह, विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से वरिष्ठ सहायक प्रशान्त कुमार,गोविन्द, स्वास्थ्य विभाग की ए एन एम सरिता देवी, अंजू लता आदि ने सहयोग किया।
दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुआ वैक्सीनेशन कैंप


















