Advertisement

सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि भारत सरकार राष्ट्रीय शोक घोषित करें -पं रवीन्द्र शर्मा

कानपुर, सीडीएस जनरल बिपिन रावत की श्रद्धांजलि सभा आयुक्त कानपुर मंडल के कोर्ट कार्यालय पर कमिश्नरी बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई ।श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम राजाराम अपर आयुक्त (प्रशासन) कानपुर मंडल के बी अग्रवाल और एस पी सिंह दोनों अपर आयुक्त( न्यायिक )कानपुर मंडल ने संयुक्त रूप से जनरल रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां कि जनरल रावत का जाना राष्ट्रीय क्षति है हम सभी दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दुख की इस घड़ी में दिवंगत आत्माओं के परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।दिनेश वर्मा अध्यक्ष कमिश्नरी बार एसोसिएशन ने कहा कि जनरल रावत पराक्रम साहस और शौर्य के साथ अकल्पनीय निर्णय लेने की क्षमता के धनी थे पं रवीन्द्र शर्मा संयोजक अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा कि भारतीय सेना को विश्व की सर्वोत्तम सेना तक पहुंचाने वाले जनरल रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा भारत सरकार राष्ट्रीय शोक घोषित करें!अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा ओ की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।प्रमुख रूप से पं रवीन्द्र शर्मा अश्विनी द्विवेदी ब्रज पाल सिंह अजय अग्निहोत्री पुष्पेंद्र तोमर संजीव कपूर अंकुर गोयल शाहिद जमाल मोहित शुक्ला दानिश कुरैशी विजय सागर आयुष शुक्ला आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh