कानपुर, सी डी एस जनरल बिपिन रावत की श्रद्धांजलि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ग्रामीण अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने कैंप कार्यालय रावतपुर में आयोजित की गई ।श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम जनरल रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आनंद शुक्ला ने कहां कि जनरल रावत का जाना राष्ट्रीय क्षति है हम सभी दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दुख की इस घड़ी में दिवंगत आत्माओं के परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
प्रसपा ग्रामीण लोहिया वाहिनी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


















