जिलाधिकारी कानपुर नगर, श्री विशाख जी0 द्वारा आज जनपद में मॉडल विद्यालय के रूप में प्रथम फेस में चयनित 200 प्राथमिक स्कूलों में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा सरसौल विकासखंड के 2 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। सभी मॉडल विद्यालयों में पोषण वाटिका तथा एक स्मार्ट क्लास सहित कुल 21 पैरा मीटर पर विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। जिनमें मुख्य रूप से विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय, बालक तथा बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, विद्यालय प्रांगण में मुख्य द्वार से बारामदे तक इंटरलॉकिंग, विद्यालय की बाउंड्रीवाल पर पठन पाठन की वाल राइटिंग, पोषण वाटिका तथा विशेष रूप से इन सभी विद्यालयों में एक एक स्मार्ट क्लास भी विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी सबसे पहले सरसौल विकासखंड स्थित कौशिक उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय प्रांगण में बेहतर फुलवारी लगाई जाए तथा कक्षा में BALA आधारित पेंटिग भी की जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की फाइन आर्ट विभाग के बच्चों द्वारा इन विद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन की वॉल पेंटिंग की कराए जाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सुहैला प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नर्वल श्री अमित कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कमल किशोर आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



















