Advertisement

ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

कानपुर, ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड की एक तरफ से तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल विपिन रावत और अन्य साथियों के शहीद होने पर मोती झील के कारगिल पार्क में श्रद्धांजलि सभा हाजी मोहम्मद सलीस के संरक्षण व बोर्ड के अध्यक्ष पादरी डायमंड यूसुफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई,इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और बोर्ड के सदस्यों ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा के जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी व अन्य सैन्य अधिकारी जो शहीद हुए उनको यह देश हमेशा स्मरण रखेगा बोर्ड के अध्यक्ष पादरी डायमंड यूसुफ ने शोक जताते हुए कहा की जनरल बिपिन रावत के रूप में देश में एक बहादुर सैनिक कुशल रणनीतिकार और सेना का योग्य नेतृत्व करने वाला खो दिया है हाजी मोहम्मद सलीम ने भी जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा देश ने एक बेसकीमत अगवा व रक्षा सहयोग का योग्य सलाहकार व सैनिक खो दिया है!बोर्ड के सदस्यों ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा ऐसी दुखद स्थिति में हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश में आपसी सौहार्द को मजबूती प्रदान करने के लिए मिलजुल कर राष्ट्र का निर्माण में अपना सहयोग दें ये ही शहीद हुए सीडीएस जनरल विपिन रावत और अन्य साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी इसमें मुख्य रूप से हाजी दिलशाद कुरैशी संजीव साइलस पादरी जॉनी स्टीफन, सरदार राजेंद्र सिंह नीटा, सैयद मोहम्मद अतहर, हाजी रिजवान अंसारी, हाजी जमील कुरैशी, सुधीर धीवान बौद्ध, मोनिका विलियम पादरी अनिल बाली, भाई मनोज माकेर्टिस, पादरी मनोज कुमार, भाई राहुल, सुमित, इ विलियम, पिंटू मैसी आदि उपस्थित थे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh