Advertisement

चकेरी चौकी के चंद दूरी पर बाइक चोरी

चकेरी – अपराध पर शिकंजा कसने वाली कमिश्नरी पुलिस को चोर आयेदिन बड़ी – बड़ी चुनौतियां दें रहें हैं। चोरो के हौशले इतने बुलंद हो चुके हैं ना तो पुलिस का खौफ और ना हीं अस्पताल, बैंक, मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा का। चकेरी क्षेत्र में चोरो का बड़ा गिरोह सक्रिय हैं जिसपर पुलिस लगाम लगाने में पूरी तरह विफल दिखाई दें रही हैं।

चंद्र नगर का रहने वाला मोहसिन का छोटा भाई नासिर लालबंगला चौकी के समीप स्थित ऑफिस जरुरी काम से गया था। करीब 10 मिनट बाद ऑफिस से बाहर निकला तो उसकी नीली अपाचे बाइक मौजूद नहीं थी। जिसके बाद अस्पताल के बाहर लगे कैमरे का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया जिसमे चोर बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। नासिर ने 112 कॉल करके सूचना करने के बाद लालबंगला चौकी में तहरीर दिया।
आपको बता दें कि लालबंगला चौकी के 50 मीटर दूरी पर स्थित बैंक में टप्पेबाज ने एक बुजुर्ग से पचास हजार रुपये की टप्पेबाजी किया था। टप्पेबाजी का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ था। पुलिस के पास वीडियो होने के वावजूद अभी तक खुलासा नहीं कर पायी। ऐसे कई मामले सामने आये जिसमे पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज होने के वावजूद खुलासा नहीं पायी हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh