Advertisement

चकेरी के अहिरवां में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का शुभारम्भ

कानपुर वासियो को आज शनिवार के दिन एक बड़ी सौगात मिली जिससे कानपुर वासी अब एसी इलेक्ट्रिक बसो में सफर करते नजर आएंगे……इलेक्ट्रिक बसो के शहर में चलने से जहाँ लोगो को सुखद अनुभव होगा तो पर्यवारण को भी इसका फायदा होगा……

यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने चकेरी के अहिरवां में बनाए गए चार्जिंग स्टेशन और इलेक्ट्रिक बस डिपो को हरी झंडी दिखाकर स्मार्ट सिटी के लिए इन स्मार्ट बसो के संचालन की शुरुआत की……..पहले चरण की शुरआत में 20 बसे दो रूट पर चलाई जाएंगी इनमे से एक रुट होगा चकेरी के अहिरवां से टाटमिल और अफीमकोठी होते हुए आईआईटी वही दूसरा रुट माल रोड ,फूलबाग होकर आईआईटी होगा।इसी तरह से हर हफ्ते 20 -20 बसो को बढ़ाया जाना है और फिर जनवरी के अंत तक 100 बसो का संचालन महानगर के 14 रूटों में शुरू हो जाएगा……मंत्री सतीश महाना ने कहा कि कानपुर प्रोग्रेसिव सिटी है और लगातार प्रोग्रेस कर रहा है कानपुर को मेट्रो की सौगात मिली अब इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसो की सौगात मिली है ऐसे ही लगातार कानपुर और कानपुर वासियो के लिए लगातार सुविधाओ में बढोत्तरी की जा रही है।

 

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सतीश महाना,मेयर प्रमिला पांडेय,राज्यमंत्री नीलीमा कटियार ,मण्डलायुक्त राजशेखर ,नगर आयुक्त शिव शरनप्पा, विधायक महेश त्रिवेदी,विधायक सुरेंद्र मैथानी,विधायक भगवती सागर, आदि के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh