Advertisement

मुंह में रिवाल्वर लगाकर धमकाता है दबंग पति

कानपुर- बीमार बुजुर्ग दम्पति की पुत्री ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित कर जबरन मुकदमा दर्ज कराने व पति पर रिवाल्वर मुंह में लगाकर धमकाने का आरोप लगाया है रतन लाल नगर निवासी श्रुति गुप्ता का आरोप है कि उनके पिता राजकुमार व मां नीलम अग्रवाल ह्रदय रोगी हैं। उनकी शादी वर्ष 2008 में बिल्हौर निवासी नितिन गुप्ता से हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। हमारी दो पुत्रियां भी है जिसमें बड़ी पुत्री 11 वर्ष की और छोटी 6 वर्ष की है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही नितिन और ससुरराली जनों द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। नितिन बेहद ही शातिर व जालसाज किस्म का व्यकित है और पुलिस से साठ-गाँठ रखता है उसने सादे कागजों में साइन करवा लिया और कुछ दिनों बाद फिर जुर्म और उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हो गया। बकौल श्रुति 2018 में नितिन ने एक रात जुर्म की सारी हदें पार कर दी उसके मुँह में रिवाल्वर डाल कर बोला कि अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेकर आओ नही तो तुम्हे जान से मार दूँगा और जमकर मारपीट की जिसकी जानकारी पड़ोसियों द्वारा पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस और सखी केन्द्र की महिलाओं द्वारा किसी तरह जान बचायी जिसके बाद नितिन ने दोनों बच्चियों को अपने पास रख लिया और श्रुति अपनी बच्चियों को पाने के लिए दर दर भटक रही है। श्रुति की माँ नीलम अग्रवाल ने बताया कि नितिन खुद को तथाकथित पत्रकार बताता है और पत्रकारिता के रसूख का इस्तेमाल कर फर्जी मुक़दमे कायम करवा देता है। नीलम ने बताया कि उसके पति राजकुमार रोजाना परमट मंदिर जाते है इसकी जानकारी दमाद नितिन को थी उसने ग्वालटोली थाने में एक फर्जी रंगदारी का मुकदमा दर्ज करवा दिया और जब पुलिस को साक्ष्य नही मिले और पुलिस ने मुकदमा में समाप्त करने जा रही थी तभी शातिर नितिन ने तत्कालीन एडीजी ज़ोन के यहाँ से मुकदमा की विवेचना कन्नौज में ट्रांसफर करवा दिया और वहाँ से झूठे मुकदमे में चार्टशीट लगवा दी । और अब उसी मुकदमा को लेकर ब्लैक मेल कर रहा है। नितिन और भी कई फर्जी मुकदमा दर्ज करवा चुका है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh