Advertisement

कानपुर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क अमृत महोत्सव के अवसर पर पावन खिण्ड दौड़ का आयोजन

युवाओं को देश के इतिहास से रूबरू कराने के लिए भारत की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर द्वितीय पावन खिण्ड दौड़ का आयोजन क्रीड़ा भारती द्वारा रविवार को कानपुर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क में होने जा रहा है। पावनखिण्ड दौड़ युद्ध में वीर शिवाजी और बाजी प्रभु देशपांडे की वीरगाथा को समर्पित है। इस दौड़ में समाजसेवी संस्थाएं, पुलिस प्रशासन, प्राथमिक और उच्च विद्यालय, इंस्टीट्यूट विभागों सहित लगभग 500 लोग शामिल होंगे। इस सांकेतिक दौड़ की जानकारी क्रीड़ा भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र कानपुर महानगर के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर दी। इस दौरान क्षेत्रीय आयोजक संजीव पाठक ने बताया कि शहीदों को समर्पित इस सांकेतिक दौड़ में रोड पर महापुरुषों की फोटो, चार सेल्फी प्वाइंट, शहीदों के रूप रखे झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वही प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर गुंतास भी शहीद गीतों को गाकर सुरों की गंगा बहायेंगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh