Advertisement

कानपुर, मेट्रो को प्रॉयरिटी कॉरिडोर के सभी 09 मेट्रो स्टेशनों और कॉरिडोर-1 डिपो (गुरूदेव चौराहा) के लिए उत्तर प्रदेश फ़ायर सर्विसेज़ ने दिया, एनओसी

कानपुर, मेट्रो को प्रॉयरिटी कॉरिडोर के सभी 09 मेट्रो स्टेशनों और कॉरिडोर-1 डिपो (गुरूदेव चौराहा) के लिए उत्तर प्रदेश फ़ायर सर्विसेज़ ने दिया, एनओसी

कानपुर मेट्रो परियोजना ने आई. आई. टी. कानपुर से मोतीझील तक प्रॉयरिटी कॉरिडोर पर कॉमर्शियल रन से पूर्व एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। कानपुर मेट्रो को प्रॉयरिटी कॉरिडोर के सभी 09 मेट्रो स्टेशनों और कॉरिडोर-1 डिपो (गुरूदेव चौराहा) के लिए उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा (यूपी फ़ायर सर्विसेज़) ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान किया है।

मेट्रो स्टेशनों पर कॉमर्शियल रन से पूर्व फ़ायर सेफ़्टी से संबंधित नियमों और मानकों के जांच हेतु फ़ायर एनओसी एक अनिवार्य प्रक्रिया है। इसके तहत उपरिगामी सेक्शन में फ़ायर फ़ाइटिंग सिस्टम, फ़ायर पम्प्स, फ़ायर हाइड्रैंट्स और होज़ रील आदि उपकरणों की उपलब्धता और आपात स्थिति में उनके सुचारू क्रियान्वयन की तैयारी सुनिश्चित की जाती है।
एनओसी प्रदान करने से पूर्व फ़ायर सर्विसेज़ द्वारा सभी ज़रूरी अग्निशमन उपकरणों के साथ-साथ फ़ायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर और पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र आदि की विधिवत जांच की जाती है।

इसके साथ ही कानपुर मेट्रो जल्द ही होने वाले सीएमआरएस निरीक्षण के लिए भी पूरी तरह से तैयार है,
जहां से मंज़ूरी मिलने के बाद आई.आई.टी. कानपुर से मोतीझील तक प्रॉयरिटी कॉरिडोर को यात्री सेवाओं हेतु पूर्णरूप से शुरू किया जाना है।

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh