कानपुर नगर -रविवार को कानपुर आये समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव ने नगर में प्रवेश करते ही कंपनी बाग चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के सामने हुंकार भरते हुए कहा की प्रदेश की डबल इंजन की सरकार आरक्षण समाप्त करने की जो कोशिश कर रही है उसे समाजवादी पार्टी कभी पूरा नहीं होने देंगी जरूरत पड़ी तो लोहिया के भक्त सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे अब प्रदेश में सपा की सरकार लगभग बन चुकी है सिर्फ घोषणा होना बाकी है कंपनी बाग चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा मे माल्यार्पण कर उनका काफिला जहाँ जहाँ से निकला जगह जगह कार्यकर्ताओं के हूजूम ने प्रेम सिंह कुशवाहा जी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया उनका काफिला कंपनीबाग चौराहे से प्रारम्भ हो कर चुन्नीगंज अंबेडकर प्रतिमा काकादेव नमक फैक्ट्री चौराहा पनकी अरमापुर नहरिया रतनपुर कॉलोनी टिकरा बागपुर बैरी सवाई शिवली गहिरा पहाड़ीपुर होते हुए रसूलाबाद के लिए रवाना हुआ हर जगह पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा का फूलों से वर्षा कर भव्य स्वागत किया वहीं अरमापुर स्थित पेट्रोल पंप पर उनका भव्य स्वागत किया गया यहां पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा जी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार जुमलेबाजी कर एक बार सफलता हासिल कर चुकी है लेकिन अब दोबारा जुमलेबाज सरकार को मौका नहीं मिलेगा युवा किसान महिलाएं वृद्ध सभी जातिवाद धर्म के लोग सरकार से परेशान है जनता इस बार इनको सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है यह सरकार भारत विरोधी नीति अपनाएं हुए है सरकार बेरोजगारों को अपराध के दलदल में धकेलना चाहती लेकिन अब समाजवादी उनके साथ खड़े हैं कोई भी युवा अपराध के दलदल में नहीं जाएगा जरूरत पड़ी तो समाजवादी लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे स्वागत करने वालों में जितेंद्र गौतम अजीत बाघमार विक्रम बाल्मीकि पवन हिंदुस्तानी प्रशांत इंद्रजीत प्रमोद बाल्मीकि नीतू खुराना मुख्य रूप से मौजूद रहे
संवाददाता सुमित कुमार


















