यूपी के फतेहपुर जिले की पुलिस ने आज सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए पिता के हत्यारे बेटे सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें की जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के दिमंगलपुर गाँव में 5 दिसम्बर को एक अधेड़ की मौत की हत्यायुक्त शव गाँव के बाहर खेत में मिला था , जिसके बाद मृतक के बेटे ने गाँव के दो लोगों पर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी थी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस घटना की गहनता से जांच की तो पुलिस को यह जानकारी मिली की मृतक जलकेशन का गाँव की महिला के साथ अवैध सम्बन्ध चल रहा था और अपनी प्रॉपर्टी महिला के नाम लिखने की बात कर रहा था, जिसके बाद मृतक के बेटे ने पिता की हत्या किये जाने की साजिश रच डाली और पिता की हत्या की एक लाख की सुपारी जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रहने वाले अबरार व मानसिंह को दे डाली। जिसके बाद चार लोगों ने मिलकर जलकेशन की हत्या कर डाली। वहीँ पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच कर आरोपी बेटे इंदल सहित चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है , वहीँ एक आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहा है
यूपी के फतेहपुर जिले की घटना पिता के हत्यारे बेटे सहित चार लोग गिरफ्तार


















