कानपुर, अपना दल एस जिला कार्यालय में अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार कानपुर महानगर की मासिक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता अपना दल एस जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने की संचालन जिला महासचिव हेमंत सचान ने किया।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देशों पर चर्चा की गई जिसमें पार्टी अपने प्रत्याशियों को लड़ाने के साथ ही साथ सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को लड़ा उन्हें जिताने का काम करेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सभी कार्यकर्ताओं को कानपुर महानगर की सभी विधानसभाओं में जनता के बीच जाकर सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का काम करना है।
बैठक में प्रमुख रूप से महिला मंच प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुनीता अवस्थी, देवेंद्र सचान, जिला उपाध्यक्ष शाहिद खान, दीपक बाल्मीकि, शंकर गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विधि मंच सुशील कटियार, दिनेश साहू, चिकित्सा मंच अंशुल पटेल,सौरभ सचान अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपना दल एस ने मासिक बैठक का किया आयोजन


















