Advertisement

आचार्य नरेन्द्र देव महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम

आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय हर्षनगर कानपुर में यातायात नियमों की जानकारी एवं जागरूकता हेतु छात्राओं के लिए यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की दिशा यातायात प्रकोष्ठ इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राहुल मिठास ADCP . ट्रैफिक कानपुर नगर एवं प्राचार्य डॉक्टर ऋतंभरा ने किया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के पालन करने के लिए जागरूक किया । उन्होंने कहा कि हम सब यातायात के नियमों को जाने व नियमों का भली-भांति पालन करे ।
मुख्य अतिथि श्री राहुल मिठास ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी शिक्षित छात्राओं के प्रयास से यातायात के प्रति जन जागरूकता आएगी । कार्यक्रम में यातायत निरीक्षक कानपुर नगर शिव सिंह कौछर ने रोचक तरीके से छात्राओं को नियमों की जानकारी दी साथ ही ट्रैफिक नियमों का डेमो भी दिया । प्रीति त्रिवेदी प्रभारी दिशा यातायात प्रकोष्ठ ने प्रकोष्ठ द्वारा संचालित कार्यक्रमों की सक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। नीलम चौहान डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी , डॉ ० अजिता सिंह , सुधा सन्नो देवी ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ ० अंकिता अवस्थी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंजू भारत ने दिया। महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्रा ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सार्थक बनाया ।

भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh