राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के समर्थन में भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा कानपुर मंडल स्तरीय महा रैली का आयोजन लाल इमली चौराहा जीआईसी ग्राउंड में किया गया।
-मुख्य अतिथि साहब सिंह धनगर भैया जी चेयरमैन कोर कमेटी उत्तर प्रदेश उद्घाटन किया मोहर सिंह अंबाडी पूर्व विधायक बीएसपी औरैया रैली को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में देश में विद्यमान सभी धर्मों वर्गों समुदायों एवं जातियों के लोगो को उनकी जनसंख्या के अनुपात में शिक्षा नौकरी व्यापार राजनीत आदि किसी भी क्षेत्र में हिस्सेदारी नहीं मिली है जिसकी वजह से 90% मूलनिवासी SC, ST, OBC एवं अल्पसंख्यक समाज की आर्थिक शैक्षिक सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति बहुत ही दयनी है इनको हक अधिकार दिलाने के लिए तमाम राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने सर सम्मत से राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा का गठन किया है इस अवसर पर देवी प्रसाद निषाद पविंद्र प्रताप सिंह अखिलेश सैनी मेजर अमर सिंह राजवीर सिंह पाल दिलीप कुमार रस्तोगी मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित रहे।
UPTV7 NEWS
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट


















