श्री पंचमुखी हनुमान जी पनकी धाम मंदिर में अट्ठारहवे श्री पंचमुखी हनुमान महायज्ञ के आयोजन के अवसर पर श्री मंगलाचरण कथा, याज्ञवल्क्य एवं भारद्वाज संवाद, शिव पार्वती विवाह, श्रीराम महोत्सव आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में आरोग्यधाम ग्वालटोली द्वारा मंगलवार तारीख 14 दिसंबर 2021 को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर लगाया जाएगा जिसमें डेंगू, कोरोना, ओमीक्रोन, टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचने के लिए निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की जाएंगी इस अवसर पर शहर भर के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। यह जानकारी आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन एवं डॉक्टर आरती मोहन ने एक प्रेस वार्ता में दी। इस अवसर पर आरोग्यधाम ग्वालटोली के संस्थापक श्री आरआर मोहन, किशोर आहूजा एवं टीनू आहूजा उपस्थित रहे ।
निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में वितरित की जाएंगी कोरोना, ओमिक्रॉन, डेंगू एवं टाइफाइड से बचने की निशुल्क दवाइयां


















