चकेरी – थाना चकेरी के अंतर्गत शिवगोदावरी चौकी के केडीए इलाके स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था उसी दौरान एक युवक ने गुलजार की कार में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसका विरोध करने पर दबंग ने हॉकी से कार के सारे शीशे तोड़ दिया। जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।
केडीए कॉलोनी के रहने वाले गुलजार सोमवार देर रात निजी कार्य से जा रहें थे। लक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही दबंग ने गुलजार की कार के पीछे टक्कर मार दिया। जिसका विरोध करने पर दबंग गुलजार के ऊपर हावी हो गया और अपनी कार से हॉकी निकालकर गुलजार की कार के सारे शीशा तोड़ डाला। वही घटना को अंजाम देने के बाद गुलजार ने दबंग को पकड़ने का प्रयास किया तो दबंग कार लेकर फ़रार हो गया। जिसके बाद गुलजार ने पुलिस को सुचना किया। वही मौके पर पहुची पुलिस रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही हैं।
कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट


















