कानपुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2021 तक समाजवादी झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत उज़्मा इकबाल सोलंकी ने अपने निवास से की है 2022 में पुनः अखिलेश यादव की सरकार लाने का प्रण किया। इस मुहिम के तहत घर घर जाकर समाजवादी पार्टियों की विकास नीतियों को जनता को अवगत करा के उनके निवास व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाए जाएगा,साथ ही दोपहिया व चार पहिया वाहनों पर भी समाजवादी पार्टी झंडा लगा अभियान की शुरुआत आज से की गई।इस दौरान छोटी सी पंचर की दुकान वाले ने कहा कि मेरी दुकान पर भी समाजवादी पार्टी का झंडा लगा दो इस भाजपा की सरकार ने बर्बाद करके रख दिया है 2022 से पुनः अखिलेश यादव की सरकार आएगी।अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का जो विकास कार्य किया था उनका फीता आज तक वर्तमान की भाजपा सरकार काट रही है।वर्तमान की भाजपा सरकार ने कुछ नया तो नहीं किया परंतु नाम बदलने का काम बहुत ही खूबी के साथ किया। इसी सच्चाई को जनता के बीच बताने का कार्य 216 छावनी विधानसभा कानपुर की उज़्मा इकबाल सोलंकी अपनी टीम के साथियों के साथ प्रचार किया! नहीं चाहिए योगी सरकार हमें चाहिए योग्य सरकार
समाजवादी झंडा लगाओ अभियान


















