Advertisement

कानपुर आज ललितपुर और कानपुर देहात की बीच होगा सेमि फाइनल मुकाबला

 

कानपुर। 21वीं कानपुर जोनल अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर की टीम ने औरैया को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उसका मुकाबला ललितपुर और कानपुर देहात के विजेता टीम से खिताब के लिए होगा।

बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 180 रन बनाए। टीम को डीसीपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने ठोस शुरुआत दी। वहीं, उनके बाद आए डीसीपी संजीव त्यागी ने 41 और प्रमोद यादव ने 79 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम 17वें ओवर में महज 94 रनों पर आल आउट हो गई। गेंदबाजी में कानपुर की ओर से संजीव त्यागी और राहुल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जिसके बदौलत कानपुर की टीम 86 रनों की बड़ी जीत के साथ प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची।
प्रतियोगिता में इसके बाद खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ललितपुर की टीम ने झांसी को हराया। पहले खेलते हुए ललितपुर ने 145 रन बनाए। जवाब में झांसी की टीम 69 रनों पर सिमट गई। वहीं, दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कानपुर देहात की टीम ने कन्नौज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कन्नौज की टीम 53 रन बनाकर आल आउट हो गई।
गुरुवार को डीएवी मैदान में ललितपुर और कानपुर देहात की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh