Advertisement

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आईआईए मे कार्यशाला का हुआ आयोजन

आज इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं वाणिज्य कर विभाग, कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में जी0एस0टी0 पंजीयन जागरूकता एस0जी0एस0टी0 से सम्बंधित समस्याओं के सम्बन्ध मे श्री पी0 के0 सिंह, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1, की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन आई0आई0ए0 भवन , सीएफ-2, उद्योग कुन्ज, पनकी साइट-5, कानपुर किया गया| उपरोक्त कार्यशाला में श्री अरविन्द मिश्रा, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2, एवं श्री ब्रजेश मिश्रा, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2, अतिथि के रूप उपस्थित रहे| कार्यशाला का संचालन श्री सुरेश गुरनानी एवं श्री प्रशान्त सिंह जी ने संयुक्त रूप से किया | इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों द्वारा पंजीयन के सम्बन्ध मे लाभ को क्रमशः रेखांकित करते हुए विस्तार से उद्यमियों को बताया गया| जिसमे से प्रमुख बातें निम्न प्रकार है जी0एस0टी0 पंजीयन व्यापारी सम्मान का प्रतीक देश एवं प्रदेश के विकास योजनाओं में जी0एस0टी0 के अन्तर्गत पंजीकृत व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी जी0एस0टी0 पंजीयन व्यापारिक उन्नति की संभावनाओं का प्रथम सोपान जी0एस0टी0 कर प्रणाली में समस्त कार्य घर बैठे ऑनलाइन | जी0एस0टी0 से सम्बंधित किसी भी कार्य हेतु सरकारी कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं देश के किसी भी राज्य से ख़रीदे गये मॉल पर आई टी सी की निर्बाध सुविधा 1.5 करोड़ वार्षिक कारोवार सीमा तक के छोटे एवं मझोले व्यापारियों / उद्यमियों के लिये समाधान योजना उत्तर प्रदेश राज्य में पंजीकृत व्यापारियों / उद्यमियों के लिए रू0 10 लाख का व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना बीमा योजना के लिये कोई प्रीमियम नहीं छोटे एवं मझोले व्यापारियों के लिये अत्यंत सरल रिटर्न फॉर्म सहज एवं सुगम शून्य खरीद बिक्री से सम्बंधित रिटर्न एसएमएस के माध्यम से दाखिल करने की सुविधा रू० 5 करोड़ तक के वार्षिक कारोबार सीमा तक के व्यापारियों के लिये तिमाही रिटर्न केंद्र सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना का लाभ इस अवसर पर संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील वैश्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री आलोक अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री जय हेमराजानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेश गुरनानी, कोषाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता, श्री नवीन खन्ना, श्री संजीव पाठक, श्री सतीश गुप्ता श्री अमरनाथ मेहरोत्रा, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री विक्रान्त अग्रवाल, श्री संदीप पाटनी, श्री सत्यम गुप्ता सहित काफी संख्या में उद्यमियों तथा अधिकारियो ने भाग लिया |

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh