Advertisement

17 तारीख को होने वाले मतदान से पहले हर एक प्रत्याशी अपना पूरा दमखम कानपुर कचहरी में दिखा रहा है

कानपुर बार एसोसिएशन का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। 17 तारीख को होने वाले मतदान से पहले हर एक प्रत्याशी अपना पूरा दमखम कानपुर कचहरी में दिखा रहा है। इस बार कानपुर कचहरी के कुछ पदों पर चुनाव बेहद रोमांचक माने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नजदीक आता देख प्रत्याशी पूरे कचहरी परिसर में बड़े-बड़े जुलूस उठाकर वोट और सपोर्ट मांगते नजर आ रहे हैं। कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के प्रत्याशी रामनिवास सिंह, अनुराग श्रीवास्तव भोला समेत अन्य प्रत्याशी जहां जी जान से चुनाव प्रचार में जुटे हैं वही छोटे पदों की बात करें तो संयुक्त मंत्री प्रकाशन का चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर सबसे प्रबल दावेदार के रूप में राहुल गुप्ता ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जहां अपना जुलूस उठाया वहीं सारे विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया। मतदान से पहले ही कानपुर कचहरी में जीत हार को लेकर सुगबुगाहट होने लगी है। वोटरों और समर्थकों की संख्या बल ने साफ कर दिया है कि कौन विजेता होगा। कानपुर कचहरी का कायाकल्प, युवा अधिवक्ताओं के हितों और विधि पेशे से जुड़ी समस्याओं के समाधान का दम भरने वाले प्रत्याशियों ने एक से बढ़कर एक दावे किए। कानपुर बार एसोसिएशन का यह चुनाव काफी रोमांच भरा है क्योंकि इस बार चुनावी मैदान में जो चेहरे हैं वह एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। खासकर अध्यक्ष और महामंत्री पद पर रोचक मुकाबला है। महामंत्री पद पर प्रबल दावेदार राम निवास सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा की महामंत्री पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है,,,,,इसलिए उन सभी से संघर्ष है,,,,,उनका कहना था की अधिवक्ताओ पर तमाम हमले होते है,,,,,इसलिए अधिवक्ता वेलफेयर एक्ट लागू कराने का प्रयाश होगा,,,,इसके साथ ही महिला अधिवक्ताओ के लिए बैठने के कक्ष की व्यवस्था कराने का प्रयाश किया जाएगा,,,,,कानपुर बार एसोसिएशन प्रांगड़ में साफ़-सफाई की उचित व्यवस्था कराइ जायेगी,,,,,,इसके साथ ही बिल्डिंग में बने शौचालय गंदे रहते है,,,,,उसको दुरुस्त कराया जाएगा,,,,,लिफ्ट और पंखो की भी समस्या है इन सबको दूर करने का पूरा प्रयाश रहेगा,,,,उन्होंने कहा की इसके साथ ही बार व बेंच के बीच में समन्वय बना रहे और अधिवक्ता सुचारु रूप से शांतिपूर्ण ढंग से अपना कार्य करे,,,,,,,, इसके साथ ही अधिवक्ताओं को चेंबर एलॉट हो इसके लिए भी शासन स्तर पर प्रयास कर कचहरी परिसर में खाली पड़ी जमीनों पर बस्ते बनवाने की कवायद की जाएगी। छोटे पदों पर इस बार तमाम ऐसे युवा चेहरे हैं जिनकी वजह से तमाम वरिष्ठों की साख दांव पर लग गई है। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राहुल गुप्ता की बात करें तो उन्होंने भी अधिवक्ता हितों के लिए काम करने की बात कही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh