Advertisement

सिंहासन पर सजेगा श्री जीण भवानी का भव्य दरबार

श्री जीण माता जी का वार्षिक महोत्सव दिनांक 19 दिसम्बर 2021 दिन रविवार को स्थान गुजरात भवन, नयागंज, कानपुर में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे से अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर के श्री जीण शक्ति मंगल पाठ से होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्री जीण माता जी का अद्भुत श्रृंगार होगा महोत्सव में भव्य चुनर उत्सव, महिला मंडल द्वारा नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया जायेगा। इसमें महिला मंडल की सदस्य व बाल कलाकार भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। महोत्सव में 11 सुसज्जित थालों से माँ की महाआरती के पश्चात् विवाहयोग्य कन्याओं को माँ की चुनरी भेंट स्वरूप उत्सव स्थल पर ही दी जायेगी इस कार्यक्रम में श्री जीण शक्ति मंगल पाठ वाचक सुनील स्नेही (कानपुर), अनिल रजनीश शर्मा (फतेहाबाद ) व अन्य भजन गायक अपने मधुर भजनों से माँ को रिझायेंगे श्री जीण माता जी का मुख्य स्थान राजस्थान के जिला सींकर, के गोरया नामक गाँव से 15 कि.मी. पूर्व, रेवासा के समीप है। यहाँ देश-विदेश से माँ का दर्शन करने लाखों भक्त आते है।
जीण धाम एक शक्ति पीठ है।’
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, महामंत्री अमित खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष भरत हरि कानोडिया, महोत्सव संयोजक श्याम शर्मा, मदन गोपाल पोद्दार, संजय खेतान, राजेश बेदी, यागेन्द्र पाण्डेय, मनीष दारुका व समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं कानपुर नगर के सभी भक्तगण अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh