Advertisement

नई टेक्नोलॉजी से होगा मरीजों का उपचार

कानपुर नगर प्राणघातक कैंसर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मैक्स इंस्टीट्यूट आफ कैंसर केयर हॉस्पिटल ने जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है ताकि लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारी के बारे में जागरूक किया जा सके यह बात हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर हरित चतुर्वेदी एवं संदीप शर्मा ने दी उन्होंने बताया कि आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 10 में से एक मरीज कैंसर रोगी है या बीमारी जिस तेजी से अपने पांव पसार रही है वह काफी चिंताजनक है इसलिए इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है नई टेक्नोलॉजी से मरीजों का उपचार बड़े ही सरल तरीके से होगा और मरीज को जल्दी फायदा भी मिलेगा उन्होंने बताया कि 63 वर्षीय कानपुर की महिला पामेला ढींगरा का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है और वह इन दिनों काफी स्वस्थ है नई टेक्नोलॉजी से जो उपचार किया जा रहा है उससे मरीजों को काफी फायदा मिल रहा है

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh