Advertisement

अवैध खनन का जीपीएस वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा

जनपद फतेहपुर

फ़तेहपुर जिले में मौरंग का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। खदानों से अवैध खनन का जीपीएस वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा है। अवैध खनन का यह वीडियो कंपोजिट खदान अढावल और संगोलीपुर मौरंग खदान का बताया जा रहा है। जहां बेखौफ पट्टेधारक नियम विरुद्ध तरीके से पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से खनन करवा रहें है। इतना ही नही परिवहन के लिए जबरन किसानों के खेतों के बीच से रास्ता बना रखा है। जिससे किसानों की फसलें भी चौपट हो रही है। आरोप है कि जब किसान विरोध करता हैं तो असलहों से लैश मौरंग माफिया के गुर्गे उनके साथ मारपीट करते है। वहीं अवैध खनन का वीडियो सामने आने के बाद डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा कि मामले में जांच टीम गठित  कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पट्टेधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मो0आसिफ ब्यूरो चीफ

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh