उत्तर प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ की सभी तीनों नगर इकाई ने मिलकर संयुक्त रुप से बड़े चौराहे पर व्यापारियों की विषम स्थिति समस्याओं संदर्भ में धरना प्रदर्शन किया ।इस धरने में सभी वर्गों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया और व्यापारिक समस्याओं पर व्यापक चर्चा की और सरकार के सामने निम्न मांगे रखी गई कृषि कानून वापस होने के बाद मंडी के बाहर कार्य करने वाले किसानों और व्यापारियों पर मंडी शुल्क लगा दिया गया है उस मंडी शुल्क को तत्काल समाप्त किया!जनवरी से चप्पल कपड़े और अन्य सामग्री पर 5% से 12% जीएसटी का लगा दिया गया है इससे 90 परसेंट उद्योग बंद हो जाएंगे अतः इस को तत्काल हटाया जाए।जीएसटी की विसंगतियों तत्काल दूर करने का कार्य किया जाए।कोरोना पीरियड में बिजली उपयोग जब हुआ ही नहीं है तो मिनिमम चार्ज कैसा ?? मिनिमम चार्ज माफ किया देश में पहली बार रिकॉर्ड 11716 व्यापारियों ने आत्महत्या की अतः आत्महत्या करने वाले व्यापारी समाज के परिजनों को उचित मुआवजा एवं आजीवन पेंशन देने का कार्य किया जाए करोना पीरियड में बर्बाद हुए व्यापारियों की आर्थिक मदद का पैकेज दिया जाए ऑनलाइन व्यापार से बचाव के लिए छोटे व मध्यम व्यापारियों को संरक्षण प्रदान किया जाए ।इस धरने को प्रमुख रुप से चेयरमैन पवन गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों के लिए कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ सदैव संघर्ष करता रहेगा । उपाध्यक्ष सिद्धार्थ काशी वार ने विस्तार से व्यापारियों की समस्या को बताया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी नेता महेश मेघानी ने की और कहा कि आज सबसे ज्यादा उत्पीड़न व्यापारी समाज का हो रहा है हमारी मांगे नहीं मानी गई तो सड़कों पर संघर्ष होगा ।
संचालन प्रदेश महासचिव दिनेश बाजपेई ने किया । धरने की माँगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को धरना स्थल पर ही सौंपा गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेयरमैन पवन गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार , प्रदेश महासचिव महेश मेघानी , प्रदेश महासचिव बृजेश शर्मा , डॉक्टर जगत नगर ग्रामीण अध्यक्ष आदित्य चौबे , महानगर उत्तर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल , दिनेश दीक्षित , दिलीप सिंह , विकास सोनकर , वीरेंद्र चतुर्वेदी ,राखरा जी , विनय जयसवाल ,विनय पांडे ,सैफ अली खान , हसीना खातून ,वीरेंद्र यादव, संजय सोनकर, शुभम गुप्ता ,अभिषेक सिंह आदि व्यापारी गण उपस्थित थे ।
व्यापारियों की समस्याओं पर विशाल धरना


















