कानपुर, यू0एफ0बी0यू0के तत्वावधान में समस्त बैंक अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे । इसी क्रम में बड़ा चौराहा स्थित इंडियन बैंक पर विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंडियन बैंक यूनाइटेड फॉरम के कनवेनर व राज्य सचिव अंकुर मिश्रा ने बताया कि यह दो दिन की हड़ताल सरकार द्वारा प्रस्तावित दो बैंकों के निजीकरण के विरोध किया । सरकार कड़े वसूली नियम लाने के वजाय आमजनमानस की संपत्ति ‘सरकारी बैंकों को निजी उद्योगपतियों को सौंपना चाहती है जिसका कि सभी बैंक यूनियन मिलकर विरोध करते हैं। आगे उन्होने बताया कि सरकारी बैंक ही हैं जो सरकार की सभी योजनाओं को द्रुत गति से पूरा करते हैं वहीं उसका कोई पारितोषक ना प्रदान कर सरकार उनको निजीकरण के भंवर जाल में फंसा कर दंडित कर रही है जो कि पूर्णतः अनुचित है एवं जनविरोधी है । वरिष्ठ कर्मचारी नेता पी. एन. सिंह ने बताया कि यदि इस हड़ताल के कार्यक्रम के बाद भी सरकार की आँखें नहीं खुलीं तो सभी बैंक यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएँगे । उन्होने बताया कि आज जो सुदूर गांवों में भी बैंकिंग सुविधा मिल पा रही है वह सरकारी बैंकों की वजह से ही संभव हुआ है। राज्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए बताया कि यह हड़ताल आम जनता के हित के हित में है एवं उनकी गाढ़ी कमाई उद्योगपतियों के हाथ में ना जाने पाये, एक बार बैंक निजी हो जाएँगे फिर आम जनमानस की पहुँच से स्वतः दूर हो जाएँगे । दिन भर बैंक कर्मचारी नारेबाजी व धारणा करते रहे। इस अवसर पर सर्वश्री ईशान द्विवेदी, देवेंद्र कूमार, एच. एन. अग्रवाल, धर्मराज पांडेय, अरुण बाजपेयी, के. एम. शुक्ला, रोहशुल सचान, आयुषी तिवारी, पंकज सिंह, अनूप श्रीवास्तव, प्रभात निरंजन, छेदी लाल संखवार, अनुराग शर्मा,समेत 200 से अधिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
बैंक अधिकारी कर्मचारीयों ने किया धरना प्रदर्शन


















