Advertisement

उ० प्र०मा० शिक्षक संघ का 48वाँ प्रांतीय सम्मेलन कानपुर के मर्चेन्ट हाल सिविल लाइन में सम्पन्न

कानपुर, उ० प्र०मा० शिक्षक संघ का 48वाँ प्रांतीय सम्मेलन कानपुर के मर्चेन्ट चैंबर हाल सिविल लाइन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि दयानन्द शिक्षण संस्थान के प्रमुख तथा विभिन्न विद्यालयों के डायरेक्टर मानवेन्द्र स्वरूप ने 150 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षको एव शिक्षिकाओं सहित तीन महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मानवेन्द्र स्वरूप के साथ कानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) मुनीलाल उपस्थित रहें। महाविद्यालय के तीन नव सियुक्त प्राचार्यों में पी०पी०एन० कालेज के अनूप कुमार सिंह, बीएस .एस०डी० कालेज के विपिन कौशिक ज्वालादेवी देवी की राठौर तथा 150 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, शिक्षक तथा शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। जिला नि० निरीक्षक (द्वितीय) मुन्नीलाल ने मुख्य अतिथि का साथ दिया। मुन्नीलाल ने अपने सम्बोधन में विद्यालयों के शिक्षकों की भूमिका की ओर ध्यानाकर्षित किया। मुख्य अतिथि मानवेन्द्र स्वरूप ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का हर सम्भव आश्वासन दिया। प्रांतीय अध्यक्ष शिवाकान्त ओझा ने समापन सत में, पुरानी पेंशन बहाल करने, चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की सरकार से अपील की तथा सम्मेलन में आए शिक्षक अतिविधियों के द्वारा प्रदत्त अधिकार के तहत हरिश्चन्द दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्षउ० प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के 48 वें प्रादेशिक सम्मेलन के समापन समारोह के अवसर पर सभागार के उपस्थित प्रतिनिधियों ने प्रांतीय अध्यक्ष शिवाकान्त ओझा को दिए गये अधिकार के तहत नयी कार्यकारिणी के गठन के रूप में प्रथम दूसरा निम्नकित तीन पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा की, हरिश्चन्द्र दीक्षित-सरयू नारायण बाल विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य को प्रांतीय अध्यक्ष घोषित किया गया शैलेन्द्र दत्त शुक्ल – हनुमान इण्टर कालेज पड़रोना जनपद खुशीनगर को प्रांतीय महामंत्री घोषित किया गया ।अरुण कुमार बाजपेयी- बी० एन० इ० कालेज भगवंतनगर, मल्लांवा जि० हरदोई को प्रांतीय कोषाध्यक्ष घोषित किया गया ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh