Advertisement

व्यापारियों ने मोमबत्ती जलाकर विजय दिवस मनाया

कानपुर,राष्ट्रीय विजय दिवस के अवसर पर भारत माता प्रतिमा स्थल ,घण्टाघर पर व्यापारियों ने देशभक्ति के गीतों के साथ दीप व मोमबत्ती जलाकर विजय दिवस मनाया ,कहा कि 1971 के युद्ध के बलिदानियों को हम हमेशा याद करेंगे।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व महानगर अध्यक्ष सरदार गुरजिंदर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय विजय दिवस के अवसर पर भारत माता प्रतिमा स्थल ,घण्टाघर पर व्यापारियों ने देशभक्ति के गीतों के साथ दीप व मोमबत्ती जलाकर विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि 1971 के युद्ध में देश को विजय दिलाने वाले बलिदानियों को हम हमेशा याद करेंगे और देश कभी भी ऐसे वीर बलिदानियो को भुला नही सकता जिन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया हो।महानगर अध्यक्ष सरदार गुरजिंदर सिंह ने कहा कि देश आज विजय दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस युद्ध के बलिदानियो को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि  और विजय दिवस मना रहा है।हम हमेशा ऐसे वीर बलिदानियों को याद रखेंगे।यहाँ पर प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे,संयुक्त महामंत्री संजय मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मिश्र युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा व सचिन त्रिवेदी और विनायक पोद्दार,अभिषेक गुप्ता,प्रेम बाजपेई,अनुपम गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, हर्ष मोहन सिंह,अतहरूद्दीन,बृजेन्द्र रस्तोगी, अनुरंजन त्रिपाठी आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh