कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव रद्द होने के बाद गोली चलने से एक अधिवक्ता गौतम दत्ता घायल हो गए । कचहरी परिसर में हुई घटना के बाद घायल अधिवक्ता को तुरंत उर्सला अस्पताल भेजा गया , जहाँ से इलाज के लिए उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । पुलिस कमिश्नर असीम अरुण सहित अधिकारियों ने मौके पर मामले की छानबीन की । फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जाँच कर साक्ष्य जुटाये । पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के मुताबिक मौके से 315 बोर का खोखा बरामद हुआ है । पुलिस का मानना है कि मतदान और इस गोलीकांड का आपस में कोई संबंध अभी तक सामने नहीं आया है । गोली चलाने वालों के नाम औपचारिक रूप से सामने आ रहे हैं । तहरीर मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । पुलिस के लिए सभी लोग समान है अपराध करने वाला कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि भविष्य में दोबारा होने वाले मतदान के लिए एल्डर्स कमेटी के साथ बैठक करके आगे की रुपरेखा तय किया जाएगी ।
घायल अधिवक्ता की मृत्यु हो गई
कचहरी में वर्चस्व की जंग जारी, फायरिंग में एडवोकेट गौतम दत्ता की हुई मौत


















