Advertisement

अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा सेवा समिति बेस्ट एनजीओ के अवार्ड से पुरस्कृत

इंस्पायर इंडिया फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार शाम होटल मैरियॉट गोमती नगर लखनऊ में अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी आशुतोष बाजपेई को अपराध मुक्त अभियान में अपनी समिति की ओर से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए समिति को बेस्ट एनजीओ के अवार्ड से पुरस्कृत किया गया यह पुरस्कार उनको उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक के हाथों प्रदान किया गया आशुतोष बाजपाई ने बताया कि उनकी समिति का कारागार बंदियों को बेहतर चिकित्सा सहायता एवं अन्य संगठनों मे अपराध मुक्त भारत अभियान के लिए कई कार्य करती रहती है इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया इस समारोह में मुख्य रूप से सूचना अधिकार निदेशक सुभाष दुबे मशहूर शिक्षाविद् जगदीश गांधी शकुंतला देवी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पीके राणा आदि कई अन्य हस्तियां मौजूद रहे

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh